Wednesday, February 1, 2012

पटने का लड़का और दिल्ली की लड़कियां

पटने का लड़का और दिल्ली की लड़कियां

राकेश को पटने से दिल्ली आए हुए करीब 6 महीने तो हो ही गए थे। लेकिन अभी तक वो रम नहीं पाया है। शुरूआत के महीने तो कटवरिया से लेकर मुनिरका तक कमरा खोजने में चले गए और फिर जब सब कुछ सेट हो गया तो पता चला कि अब तो कोर्स भी पूरा होने वाला है।
   क्या था जो राकेश पटने से आने के बाद भी छोड़ नहीं पाया था और क्या था जो उसे इस दिल्ली में अभी तक मिल नहीं पाया था। उसके दोस्त कहते हैं कि तुझे एडजस्ट करने में दिक्कत हो रहा है। ऐसा हो भी क्यूं नहीं। यहां आकर ही तो उसे पता चला था कि 21 साल के लड़के के लाइफ में तीन चीजें ही हो सकती है-कैरियर,सेक्स और रात को दारू की बोतल। राकेश अपने लाइफ में एक नया चीज लेकर आया था- क्रांति का सपना।
    ऐसा नहीं था कि राकेश के लाइफ में बांकि तीन चीजें नहीं थी या फिर उनको पाने का सपना नहीं था। लेकिन हमेशा खुद में सिमटा रहने वाला राकेश वो सब नहीं कर पाता था जो और लड़के बड़े आराम से कर ले जाते थे। इनमें ही एक चीज थी- फ्लर्ट। यहां आके ही तो उसने जाना था कि जिसे आप प्रेम करते हैं दरअसल उसे अंग्रेजी में लव के साथ-साथ फ्लर्ट भी कहा जा सकता है। या फिर आप प्रेम तो किसी एक को करो लेकिन साथ में किसी और से फ्लर्ट करने में कोई दिक्कत नहीं है।
  लेकिन उसके साथ तो दिक्कतें-ही-दिक्कतें हैं। वो ठीक से किसी से बात तक नहीं कर पाता है। रोज घर से यह सोचकर निकलता है कि आज तो बात करके ही दम लेगा। और घर लौटते वक्त पटने से ही आए चंदन को समझाता है कि देखिये आज तो नहीं लेकिन कल पक्का बातिया लुंगा। चंदन भी सुर मे सुर मिलाता है-''चलो कोई बात नहीं। लेकिन स्साला, इ अंग्रेजी बड़का समस्या है महाराज ''
  राकेश उसे समझाता-'' अरे नहीं भाई, अंग्रेजी बोलने में कोई प्रोब्लम नहीं है। माहौल मिलना चाहिए। देखो आनंद भईया कौन से अंग्रेजी अच्छा बोल पाते हैं लेकिन लड़कियां कैसे उन्हें घेरे रहती हैं। '' फिर एक मशहूर फिल्म का डायलॉग पेलता है-'' बेटा काबिलियत पैदा करो,लड़कियां झक मार कर पीछे आऐंगी''। कामयाबी की जगह लड़कियां आ जाती है। फिर दोनों रोने-धोने की रस्म अदायगी करते हुए अपने कमरे की ओर रूख  करते हैं
(आगे जारी...)

No comments:

Post a Comment

बेकाबू

 रात के ठीक एक बजे के पहले. मेरी बॉलकनी से ठीक आठ खिड़कियां खुलती हैं. तीन खिड़कियों में लैपटॉप का स्क्रीन. एक में कोई कोरियन सीरिज. दो काफी...